फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले को लेकर हर तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस हत्याकांड पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये मामला नैना साहनी तंदूर मामले की याद दिलाता है। आरोपी के साथ किसी तरह की दया नहीं दिखाना चाहिए। श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद हर तरफ से आरोपी आफताब पूनावाला को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। इस मामले पर उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि श्रद्धा वाकर की जघन्य हत्या कुछ मनुष्यों में भ्रष्टता के स्तर के साथ जुड़े जहरीले रिश्तों की सड़ांध को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करती हूं कि वह आरोपी आफताब पूनावाला के लिए तेजी से मुकदमा, सख्त से सख्त सजा को सुनिश्चित करे।
प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी कहा कि यह मामला दुर्लभ से भी दुर्लभतम है और मानवता को शर्मसार करता है। यह नैना साहनी तंदूर मामले की याद दिलाता है और यह शर्म की बात है कि 23 साल जेल में रहने के बाद कातिल रिहा हो गया और साक्षात्कारों में दावा किया गया कि वह बदल गया है और एक रिलेशनशिप काउंसलर बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की विकृति को दया दिखाने की जरूरत नहीं है, केवल कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस द्वारा 14 नवंबर को छह महीने पुराने मामले का पदार्फाश करने के बाद चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया। आरोपी आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। फिलहाल इस मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं।
Full View
Full View
Full View
Tags: