Punjab राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी किया है। इसमें मानसा के दलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करने और दो सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने हरमनदीप मेहरा की शिकायत पर ये नोटिस जारी किए हैं। मेहरा का आरोप है कि भम्मे कलां गांव के दलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब परिवार वाले और समर्थक जवाब मांग रहे थे और विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तब पंजाब पुलिस उनके शव को वहां से ले गई। NHRC का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और मौत की परिस्थितियों का पता लगाकर रिपोर्ट दी जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि यह मौत ड्रग्स से जुड़ी हो सकती है।
Tags: