Jhanduta Hospital में जल्द दूर होगी एंबुलेंस की कमी

Update: 2024-07-18 10:18 GMT
Flagship. झंडूता। झंडूता अस्पताल में एंबुलेंस की कमी जल्द दूर होगी। बुधवार को झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम जानने के साथ ही उन्होंने उनसे और उनके साथ मौजूद तिमारदारों से समस्याओं की जानकारी भी हासिल की। इस दौरान उन्हें एंबुलेंस की कमी के कारण पेश आ रही समस्या से अवगत करवाया गया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही विधायक क्षेत्रीय विकास निधि योजना से अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की अन्य समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। जीतराम कटवाल ने जांगला, थुराण, गेहड़वीं और मलांगण
पंचायतों का दौरा भी किया।

मलांगण पंचायत की सपेरा बस्ती में उन्होंने हाल ही में टैंक में डूबने से मौत का शिकार हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्ची के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही आश्वस्त किया कि उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी। इन पंचायतों के दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। इस विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना और लोगों को सभी तरह की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना शुरू से ही उनकी प्राथमिकता रही है। इसके लिए वह दिन-रात काम करते रहेंगे। हालांकि सुक्खू सरकार इस विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए विकास कार्यों में भी जानबूझ कर रोड़ा अटकाया जा रहा है। यदि प्रदेश सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से विकास कार्य सिरे चढ़ाए जाएंगे। झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल व कार्यालय सचिव हरबंस लाल भभौरिया आदि भी उनके साथ थे।
Tags:    

Similar News

-->