Karsog. करसोग। करसोग के महोग क्षेत्र का एक युवा, जगदीश वर्मा उर्फ बबलू पुत्र खेम सिंह वर्मा गांव धोवुई, ग्राम पंचायत महोग 21 अक्तूबर से अचानक लापता चला हुआ है। पूर्व प्रधान बहादुर सिंह ने बताया कि जगदीश वर्मा उम्र लगभग 31 वर्ष जो कि अपने क्षेत्र महोग से सोलन की ओर निकला था, परंतु बसंतपुर से आगे वह अचानक लापता हो गया। उन्होंने बताया कि बसंतपुर में एक पेट्रोल पंप पर जगदीश वर्मा को बाइक से जाते हुए कैमरे में देखा गया है, परंतु उसके आगे की लोकेशन तकनीकी तौर पर खंगाली गई है, जो कि नहीं मिली है। उधर, पूरा परिवार अपने गांव वासियों के साथ इस शिक्षित युवा को तलाश करने के लिए संबंधित क्षेत्र में लगातार जुटा हुआ है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला मेहर पंवार ने कहा कि युवक की तलाश करने के लिए सुन्नी पुलिस दिन-रात लगी हुई है। शुक्रवार को डॉग स्क्वाड तथा ड्रोन कैमरे की सहायता संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान चला जाएगा।
Tags: