कांग्रेस प्रत्याशियों की ईवीएम पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही

Update: 2024-05-01 09:17 GMT
राजसमंद। राजस्थान में लोकसभा चुनावों के मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ती जा रही है। पहले भरतपुर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी संजना जाटव ने दो लोग पहरे पर बिठाए। अब राजसमंद में कांग्रेस ने 24 घंटे ईवीएम की निगरानी शुरू करवा दी है। स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी स्क्रीन लगा कर दामोदर गुर्जर द्वारा मानिटरिंग करवाई जा रही है।

राजसमंद जिले के ईवीएम एक स्कूल में रखे गए हैं। यहां स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में सीआईएसएफ के 70 जवान लगे हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। चुनाव के बाद राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी खुद भी ईवीएम मशीन की निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी की मदद से भी निगरानी के इंतजाम किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा मांग करने पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। राजसमंद के सभी ईवीएम बालकृष्ण स्टेडियम स्थित स्कूल भवन में रखे गए हैं। 2 नेताओं के निष्कासन पर सियासत तेज : पूर्व स्पीकर दीपेंद्र सिंह शेखावत के बेटे बालेंदु सिंह शेखावत के निलंबन को लेकर सियासत गर्म हो चुकी हैं।
Tags:    

Similar News