स्कूल मैनेजर पर गंभीर आरोप, छुट्टी के बाद महिला टीचर को ऑफिस में बुलाया, फिर...
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: कुशीनगर जिले में एक निजी स्कूल की महिला टीचर से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने स्कूल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मैनेजर ने महिला टीचर को अपने ऑफिस में बुलाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की.
महिला कसया थाना क्षेत्र की रहने वाली है और रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 1 अक्टूबर को स्कूल की छुट्टी के बाद वह छात्रों के साथ जाने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान मैनेजर दिनेश राय ने किसी काम का हवाला देते हुए उसे रोक लिया.
शिकायत के मुताबिक, करीब 10 मिनट बाद दिनेश राय महिला के पास आया और कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने और शव को नहर में फेंकने की धमकी दी. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से अपने संबंध होने की बात कही. रविंद्र नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.