Keylong. केलांग। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत केलांग स्थित पुराने परिधि गृह प्रांगण में मतदान कर्मियों का दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 279 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम केलांग कुनिका ऐकर्स तथा एसडीएम उदयपुर अलिशा चौहान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मतदान प्रिसाइडिंग एवं पोलिंग अधिकारियों से कहा कि वे इन प्रशिक्षणों का पूर्ण लाभ उठाकर चुनाव संचालन की प्रक्रियाओं को गहराई से समझें और प्रशिक्षणों में सीखी गयी विधियों को लागू कर के चुनावों को शांतिपूर्ण, सुचारू व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएँ। खंड विकास अधिकारी ;लाहुल विवेक गुलेरिया तथा पंचायत निरीक्षक अंकित कपूर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए।