4 महीने में दूसरा हादसा, इस बार जेसीबी से फटी गैस लाइन

Update: 2024-04-17 10:21 GMT
सिरोही। सिरोही शहर में 4 महीने में दूसरी बार अंडरग्राउंड गैस लाइन में आग लगने की घटना हुई है। इस बार जेसीबी ने खुदाई के दौरान गैस लाइन फोड़ दी। 20 फीट ऊंची लपटें उठीं। इससे दो दुकानें जल गईं। दुकानों के बाहर खड़ी बाइक जल गई, जबकि स्कूटी का अगला हिस्सा जल गया। इससे पहले 18 दिसंबर को हवाई पट्टी के सामने इसी कांडला हाइवे किनारे अग्रवाल छात्रावास के पास गैस पाइप लाइन लीक होने से आग लग गई थी।
अनादरा चौराहे पर मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे पानी की पाइप लाइन की खुदाई कर रही जेसीबी ने अंडरग्राउंड गैस लाइन को तोड़ दिया। लीक होते ही गैस ने आग पकड़ ली। आग विकराल रूप लेती उससे पहले व्यापारी दुकान बंद कर बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गुजरात गैस के इंजीनियर को बुलवा कर सप्लाई वॉल बंद करवाया। दिल्ली-कांडला हाईवे का यातायात रोककर फायर ब्रिगेड की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
Tags:    

Similar News