SDM की नई सोच को मिला इक्सीलेंस अवार्ड

Update: 2026-07-16 12:27 GMT
Swarghat. स्वारघाट। लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, गोबिंदसागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोट्र्स एसोसिएशन ने लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालु अख्तर एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी नर्बदा शर्मा, दीक्षा शर्मा, हिमाचल वाटर स्पोट्र्स के राज्य महासचिव के इशान अख्तर के संयुक्त तत्वावधान में अपने कार्य क्षेत्र एवं 3000 स्कूली विद्यार्थियों को खेलकूद क्षेत्र में मंच देन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।


लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं हिमाचल विकास सेवा संस्था ने इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड के साथ-साथ हिमाचली टोपी, हिमाचली शॉल देकर एसडीएम नयनादेवी जी धर्मपाल चौधरी को सम्मानित किया। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर श्यामलाल पंवार एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारियों पवन कुमार, नंदलाल, वंदना ठाकुर, मोनिका नरवाल ने बताया कि एसडीएम धर्मपाल चौधरी जो पब्लिक सर्विस डिलीवरी में बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। उनके बदलाव लाने वाले नेतृत्व ने विरासत और टेक्नोलॉजी को भी बखूबी जोड़ा, जिसमें 850 साल पुराने हवन कुंड का जीर्णोद्धार और भीड़ को संभालने के लिए अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को लागू करना शामिल है।
Tags:    

Similar News