उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे को कहो न

Update: 2026-07-16 12:12 GMT
Kullu. कुल्लू। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से कुल्लू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता।

बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा बनता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका स्वस्थ, शिक्षित एवं नशामुक्त रहना देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच, अनुशासन और मेहनत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य रचनात्मक कार्यों में बढ़चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटी-छोटी गलतियों से होती है, इसका प्रभाव व्यक्ति के पूरे जीवन पर पड़ सकता है।
Tags:    

Similar News