इसरो के नए चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अंतरिक्ष आयोग में अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। केंद्र सरकार ने सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग (स्पेस कमीशन) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इससे पहले वे 22 जनवरी 2018 से लेकर अब तक विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक का पद संभाल रहे थे। अब इसरो में वे के सिवन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इसी हफ्ते शुक्रवार को खत्म हो रहा है।



Tags: