RPF ने चार बांग्लादेशी लड़कियों को बचाया

Update: 2022-07-23 01:06 GMT

असम. गुवाहाटी में कामाख्या रेलवे जंक्शन से रेलवे पुलिस ने चार बांग्लादेशी नाबालिग लड़कियों को बचाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"GRP, RPF और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में हमने इनको बचाया है। पता नहीं चल पा रहा कि यह बांग्लादेश में कहां से हैं और कहां जा रही हैं।"

जानकारी के लिए बता दें कि, आरपीएफ रांची ने किता से गौतमधारा स्टेशन के मध्य ट्रैक के किनारे एक घायल व्यक्ति की जान बचाने का काम किया। घायल व्यक्ति को आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी रांची स्टेशन लाई। इसके बाद तत्काल सहायक चिकित्सा पदाधिकारी ने उस व्यक्ति की हालत देखकर तथा उसकी जांच कर बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि, घायल व्यक्ति बेहोशी की हालत में था इसलिए नाम और पता नहीं पता चल पाया है। इस सराहनीय कार्य में एसआई सोहन लाल, रेणु देवी, एएसआई बी प्रसाद, ए आर टोप्पो, स्टाफ एस एन सिंह, कुमार पप्पू, बलदेव सिंह, सिकंदर गोप का सहयोग रहा।

Tags:    

Similar News