लखनऊ मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते महानगरी एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग

Update: 2023-09-08 14:46 GMT
जबलपुर। लखनऊ मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस मार्ग से पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22177/22178 महानगरी एक्सप्रेस के निर्धारित रूट में दिनांक 19 सितम्बर से आंशिक परिवर्तन किया गया है जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
1) गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस – वाराणसी के मध्य प्रतिदिन चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 19 सितम्बर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक अपने निर्धारित रूट मानिकपुर – प्रयागराज छिवकी – विन्ध्याचल - वाराणसी के बजाये मानिकपुर – प्रयागराज – प्रयागराज रामबाग – बनारस रूट से गंतव्य को जायेगी, अतः उक्त गाड़ी वाराणसी स्टेशन के बजाये बनारस स्टेशन पर टर्मिनेट होगी ।
2) इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के मध्य प्रतिदिन चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 20 सितम्बर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक अपने निर्धारित रूट मानिकपुर – प्रयागराज छिवकी – विन्ध्याचल - वाराणसी के बजाये मानिकपुर – प्रयागराज – प्रयागराज रामबाग – बनारस रूट से गंतव्य को जायेगी, अतः उक्त गाड़ी वाराणसी स्टेशन के बजाये बनारस स्टेशन से ओरिजिनेट होगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Tags:    

Similar News

-->