Market. मंडी। गांधी चौक से लेकर जेल रोड तक सडक़ अब चकाचक हो गई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अब सडक़ पर पड़े गड्ढों और धूल मिट्टी से राहत मिलेगी। रविवार को जेल रोड़ से लेकर गांधी चौक तक सडक़ पर टायरिंग बिछाई गई। सुबह से ही तल्याहड़ से आने वाले ट्रैफिक को बाइपास से होकर गुजारा गया। वहीं दिन भर इस सडक़ पर टायरिंग का कार्य चला रहा। स्थानीय लोग भी सडक़ पर टायरिंग होने से खुश हैं और विभाग का आभार प्रकट कर रहे हैं।
बता दें कि यहां जगह जगह पड़े गड्ढे किसी हादसे को न्यौता दे रहे हैं। यहां बने गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी पेश आ चुकी हैं। वहीं यह सडक़ तंग है, जिस कारण भी लोगों को परेशानियां पेश आती थी। सबसे ज्यादा समस्या यहां के स्थानीय लोगों को पेश आ रही है। धूम मिट्टी से लोगों का हाल बेहाल था। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन डीके वर्मा ने बताया कि ठेकेदार को प्राथमिकी के आधार पर यहां टायरिंग बिछाने के लिए कहा गया था। कंपनी द्वारा टायरिंग कर दी गई है, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।