Solan सेब मंडी में रेड-डिलीशियस की दस्तक

Update: 2024-07-22 10:29 GMT
Solan. सोलन। सोलन की सेब मंडी विभिन्न वैरायटी के सेब से महकने लगी है। रविवार को सेब मंडी में रेड डिलीशियस सेब ने दस्तक दे दी है। मंडी में रेड डिलीशियस सेब का दस किलो का बाक्स 1900 रुपए बिका है। हालांकि अभी भारी मात्रा में सेब की खेप नहीं पहुंच रही है। लेकिन जो भी सेब मंडी में पहुंच रहा है। वह केवल चंडीगढ़ और दिल्ली तक ही जा रहा है। अभी सेब की भारी खेप न पहुंचने से आढ़ती भी सेब मंडी में नहीं पहुंचे है। सेब मंडी में केवल एक आढ़ती ही पहुंचा हुआ है, जिसके कारण सेब लेकर पहुंच रहे बागबान खुद ही सेब लेकर जा रहे हैं। अभी सेब मंडी में विभिन्न प्रजातियों के सेब के कुछ बाक्स ही बागबान लेकर आ रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों के बाद भारी खेप मंडी पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद बाहरी राज्यों से
आढ़ती भी मंडी में पहुंच जाएंगे।

आढ़तियों के पहुंचने के बाद सेब को चंडीगढ़, दिल्ली के अलावा बाहरी राज्यों में भेजा जाएगा। रेड डिलीशियस सेब से पहले मंडी में टाइडमेन, स्पर प्रजाति का सेब में भी मंडी में पहुंच चुका है। इन तीनों प्रजातियों के सेब के कुछ बाक्स ही पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे सेब की भारी खेप सेब मंडी आएगी वैसे-वैसे सेब के दामों में उछाल आएगा, जिससे सेब बागबानों को लाभ होगा। इसके बाद अगस्त माह में रॉयल प्रजाति का सेब भी पहुंचेगा। मंडी से प्राप्त जानकारी अनुसार सेब की कम मात्रा आने से अभी बाहरी राज्यों से आढ़ती सेब लेने के लिए नहीं आए है। उधर, सोलन मंडी सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सेब सीजन शुरू हुआ है, जिस कारण आढ़ती नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सेब की भारी संख्या आने पर बाहरी राज्यों से आढ़ती आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेब मंडी में रेड डिलीशियस प्रजाति का सेब आया है।
Tags:    

Similar News

-->