पांच साल में कम हो गई रायजादा की कमाई

Update: 2024-05-12 10:23 GMT
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा की वार्षिक आय पांच साल में 16,65,737 रुपए से घटकर 9.36 लाख रुपए रह गई है। सतपाल रायजादा की 2018-19 में वार्षिक आय आयकर रिटर्न के अनुसार 16,65,737 रुपए थी, जबकि 2022-23 में यह घटकर 9.36 लाख रह गई। हालाांकि उनकी धर्मपत्नी की 2022-23 में सालाना आय 7,18,060 रुपए थी। सतपाल रायजादा के दोनों पुत्रों की 2022-23 की सालाना आय पांच लाख के करीब है। रायजादा के विरुद्ध ऊना सदर पुलिस में चक्का जाम को लेकर एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। उनके पास 90 हजार रुपए कैश है, जबकि उनकी पत्नी अंजना देवी के पास 70 हजार रुपए नकद है। बेटे अभय ठाकुर के पास 40 हजार तथा निखिल ठाकुर के पास 45 हजार नकदी है। सतपाल रायजादा के एसबीआई ऊना में 1,78,871 रुपए बैलेंस है, जबकि एचडीएफसी बैंक में 54,227, पत्नी अंजना देवी के साथ संयुक्त बैंक खाते आईसीआईसीआई में 67,379 रुपए , कांगड़ा बैंक के करंट खाते में 5194 रुपए, कांगड़ा बैंक के अन्य बचत खाते में 7929 रुपए व एक और खाते में 6561 रुपए हैं।
अंजना देवी के पास लालसिंगी कृषि सहकारी सेवा समिति में 25,744 रुपए, एक अन्य खाते में 59,631, एचडीएफसी में दोनो बेटों के साथ संयुक्त खाते में 36,094, एक अन्य खाते में 11,540, दूसरे खाते में 137 रुपए तथा एक में 14,035 रुपए हंै। बेटे अभय ठाकुर के आईसीआईसीआई खाते में 82,753 रुपए, एक अन्य में 12,256 रुपए व पीएनबी खाते में 37 रुपए हैं। बेटे निखिल ठाकुर के बैंक खाते में 896 रुपए, दूसरे में 12,771 रुपए तथा तीसरे खाते में 1280 रुपए हंै। सतपाल रायजादा की नौ एलआईसी पॉलिसी भी हैं। उनके पास 22 लाख की इनोवा कार है। उनकी पत्नी के पास टीवीएस टू-व्हीलर है। बेटे के पास नौ लाख की कार है। रायजादा के पास दो करोड़ 15 लाख की अचत संपति है,जबकि उनकी पत्नि अंजना देवी के पास 9 करोड़ 88 लाख 25361 की अचल संपति है। सतपाल रायजादा पर इनोवा कार पर 2167304 रुपए का ऋण है। जबकि उनकी पत्नी व बेटों पर 78,51 636 रुपए का ऋण है।
Tags:    

Similar News