राहुल गांधी ने कहा- घर पर क्वॉरंटीन हूँ...दुखद समाचार आ रहे हैं...पढ़े पूरी बात

Update: 2021-04-22 05:06 GMT

फाइल फोटो 

कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. भारत में पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड पॉजिटिव केस (Positive Cases) सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.14 लाख से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना महामारी की चपेट में आकर 2100 से अधिक लोगों की जान गई है. भारत में प्रतिदिन तेजी से बढ़ते कोरोना के एक्टिव मामलों (Active Cases) के आंकड़े डरावने हैं.

भारत में लगातार बढ़ते पॉजिटिव मामलों (Positive Cases) के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर (Recovery Rate) में गिरावट दर्ज की जा रही है. राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर घटकर 85.01 प्रतिशत पहुंच गई है.
राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा है. ट्वीट कर कहा है की- घर पर क्वॉरंटीन हूँ और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं।
भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियाँ हैं।
झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो!




Tags:    

Similar News