Qualified IPL 2026 KKR VS DC : कोलकाता के होमग्राउंड में दिल्ली की जीत

दिल्ली कैपिटल्स 40 रन से जीती

Update: 2026-05-24 17:51 GMT
Delhi दिल्ली: कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 17.1 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। अब टीम को जीत के लिए 17 गेंदों में 50 रन की जरूरत है और रन रेट 17 से ऊपर पहुंच गया है।
रॉवमैन पॉवेल ने 29 गेंदों में 29 रन की अहम पारी खेली, लेकिन 17वें ओवर में वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिससे केकेआर की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। इसके बाद अंनुकूल रॉय 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, लेकिन टीम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मिचेल स्टार्क ने 2.1 ओवर में 21 रन देकर गेंदबाजी की और दबाव बनाए रखा। वहीं लुंगी एनगिडी ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके और बीच के ओवरों में केकेआर की रफ्तार रोक दी।
16वें और 17वें ओवर में केकेआर ने कुछ चौकों की मदद से 11 रन और फिर 150 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन लगातार गिरते विकेटों ने लक्ष्य को बेहद मुश्किल बना दिया है। अब मैच पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में झुका हुआ दिख रहा है और आखिरी ओवरों में केकेआर को चमत्कारिक बल्लेबाजी की जरूरत होगी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स अंतिम ओवरों में सटीक गेंदबाजी कर मैच खत्म करने की कोशिश करेगी।
Tags:    

Similar News