PROPERTY DEALER की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-06-23 13:41 GMT
PATNA पटनाबिहार के पटना सिटी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों के अंदर इतना गुस्सा भरा था कि उन लोगों ने अरुण के शरीर में एक दर्जन तक गोलियां उतार दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज से आगे स्थित मालिया महादेव इलाके की है।
45 वर्षीय अरुण कुमार रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही घर से थोड़ी दूर आगे बढ़े कि तभी दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई । गोलीबारी की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े और खून से लतपथ अरुण को लेकर एनएमसीएच पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोलीबारी से आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया है। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को गिरफ्त में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के अनुसार यह इलाके का बड़ा जमीन माफिया था। इससे पहले भी इसके ऊपर कई आरोप लग चुके थे। इसके ऊपर मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर पर गोली चलाने का आरोप लगा था। अरुण कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
बताया जा रहा है कि अरुण इलाके में होने वाले सामाजिक कार्यों में काफी सक्रीय रहता था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा पहले पुलिस के लिए मुखबिर का भी काम करता था। अरुण अभी कुछ समय पहले ही पटना सिटी इलाके में शिफ्ट हुआ था। मूलता वह बेलदारी चक का रहने वाला था। आस-पास के लोगों ने बताया कि हाल के सालों में ही उसने पटना के सिटी इलाके के मालिया महादेव में घर बनाया था। पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->