होनहार नवीन बने सहायक जिला न्यायवादी

Update: 2026-02-27 12:22 GMT
गगरेट। किसी अति पिछड़े गांव में रहने के बावजूद यदि कोई युवा देश के उच्च पद पर आसीन होकर राष्ट्र सेवा के लिए चयनित होता है, तो यह उसके दृढ़ संकल्प, लगन और बौद्धिक कौशल का ही परिणाम होता है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के विकास खंड अंब के अंतर्गत दुर्गम गांव डगूही रिपोह मुचलिया के नवीन कौशल ने सहायक जिला न्यायवादी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नवीन कौशल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्वामी विवेकानंद स्कूल चक सराय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी योग्यता के बल पर सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा में प्रवेश लिया और पांचवीं कक्षा से लेकर प्लस टू तक की शिक्षा वहीं से ग्रहण की।
सैनिक स्कूल में एनसीसी के दौरान उनमें कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुशासन की जो भावना विकसित हुई, वही उनके जीवन की सुदृढ़ नींव बनी। जमा दो कक्षा के उपरांत उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। तत्पश्चात वहीं से विधि स्नातक (एलएलबी) तथा मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) की उपाधि भी हासिल की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत घर में उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान ऊषा देवी, पंचायत सदस्यगण व अन्य गणमान्य इस मौके पर मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News