प्रियंका गांधी राजघाट पहुंचीं, VIDEO

Update: 2023-03-26 04:50 GMT

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने राजघाट पहुंचीं.

राजघाट के चारों तरफ बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की तैनाती है. कांग्रेस के तमाम बड़े नेता यहां प्रदर्शन के लिए जुट रहे हैं.

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है. पहले तय किया गया था कि राजघाट पर गांधी समाधि के पास प्रदर्शन होगा. लेकिन अब कांग्रेस राजघाट के सामने गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रही है. राजघाट के अंदर गांधी की समाधि पर अनुमति न मिलने के चलते गांधी दर्शन के बाहर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह का स्टेज लगाए गया है.
Tags:    

Similar News