प्रियंका गांधी ने नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की

Update: 2022-01-31 08:07 GMT

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने घर-घर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की। दरअसल, पहले चरण के चुनाव का बिगुल बजने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार से दूर थी। चुनाव आयोग द्वारा रैलियों पर प्रतिबंध लगने के बाद यह उनका पहला चुनावी दौरा है। जैसे-जैसे पहले चरण का चुनाव नजदीक आ रहा है, प्रियंका गांधी ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में प्रचार करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आ चुके हैं।

दिल्ली की सीमा से जुड़ा नोएडा में जैसे-जैसे पहले चरण का मतदान नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है। देश के दिग्गज नेता अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए नोएडा पहुंच रहे हैं। यह सीट वर्तमान में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्तमान में विधायक पंकज सिंह के कब्जे में है। कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में कांग्रेस के बड़े नेता लगातार शहर में कैंपेन कर रहे हैं। इसका फायदा पाठक को कितना होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल यह सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।


Tags:    

Similar News