बिक्रम ठाकुर की मौजूदगी में बदले राजनीतिक समीकरण

Update: 2026-07-22 12:29 GMT
गरली। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में मंगलवार को गरली के गांव सेहरी में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं और कई परिवारों ने पार्टी छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। भाजपा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यशैली से उनका मोहभंग हो गया है। उनका आरोप था कि कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं की अनदेखी की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकासवादी सोच पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह केवल दल-बदल नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का संदेश है।
Tags:    

Similar News