शांतिपूर्ण मतदान करवाने को पुलिस बल रवाना

Update: 2026-05-25 12:11 GMT
Noorpur. नूरपुर। नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस बल को रवाना किया गया। आगामी पंचायत चुनावों को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस जिला नूरपुर द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को पुलिस थाना इंदौरा और पुलिस थाना फतेहपुर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए जा रहे पुलिस कर्मियों के लिए विशेष ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा बलों को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष रूप से संवेदनशील किया गया और आवश्यक
निर्देश दिए गए।

सभी पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, ताकि मतदाता बिना किसी डर या प्रभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान के बाद मतपेटियों को पूरी तरह सुरक्षित अभिरक्षा में रखने और उन्हें स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने की कार्ययोजना। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमोंए आदर्श आचार संहिता और कानूनी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करना। मतदान के दौरान और उसके बाद क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना या हुड़दंगियों से सख्ती से निपटना। ब्रीफिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आज ही सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को संबंधित पोलिंग पार्टियों मतदान दलों के साथ नूरपुर पुलिस जिला के सभी चार विकास खंडों में स्थित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। एसपी नूरपुर ने बताया कि नूरपुर पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनें और कानून.व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Tags:    

Similar News