पोगासस मामला: अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र
जासूसी साफ्टवेयर पोगासस पर मोदी सरकार घिरती नजर आ रही है।
नई दिल्ली, जासूसी साफ्टवेयर पोगासस पर मोदी सरकार घिरती नजर आ रही है। बजट सत्र से पहले लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने, पेगासस मुद्दे पर सदन को जानबूझकर गुमराह करने के लिए केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के उस लेख का भी पत्र में जिक्र किया है, जिसमें ये दावा किया गया कि भारत सरकार ने पेगासस को इजराइल से खरीदा था। वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को 'जासूसी साफ्टवेयर पोगासस' के मुद्दे पर पत्र लिखा है। उन्होंने सदन को गुमराह करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।