पुलिस की गिरफ्त में पोक्सो एक्ट का आरोपी

Update: 2023-02-12 09:56 GMT
पीलीभीत। नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के बाद फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने सितारगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में थाना न्यूरिया पुलिस लगातार दो राज्यों में दबिश दे रही थी, इसके अलावा दो विवेचक आरोपी को तलाश करने में असफल साबित हुए और उसके बाद आरोपी पुलिस के हाथ लगा है। थाना न्यूरिया क्षेत्र की मिश्रा कॉलोनी निवासी एक महिला ने आरोपी अशोक उर्फ राम सागर पुत्र लेखराज उर्फ जोगराज निवासी मीरापुर थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली के खिलाफ पिछले वर्ष अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस लगातार नाबालिग किशोरी और अपहरण के आरोपी की तलाश कर रही थी।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी को बुझिया मजार तिराहे पर से गिरफ्तार लिया है, यह आरोपी मझोला चौकी क्षेत्र के लोहिया पुल से बरामद किया गया। अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद न्यूरिया पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए दो राज्यों में दबिश दे चुकी थी। इस दौरान पुलिस कार्रवाई में आरोपी के सगे संबंधी जेल भेजे गए। निर्दोष होकर भी महीनों जेल की हवा खाकर जमानत पर छूटे। आरोपी को ढूंढने में दो विवेचक अनुज कुमार शर्मा और तत्कालीन थानाध्यक्ष मनोज कुमार असफल रहे। थानाध्यक्ष रोहित कुमार के लिए यह आरोपी सर दर्द बना हुआ था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर थाने पर एक टीम बनाई गई और किशोरी को बरामद करने के लिए दबिश दी गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर लोहिया पुल मझोला से बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष रोहित कुमार, उप निरीक्षक राकेश कुमार पल्लव, कांस्टेबल आशु, नितिन कुमार, रवि कुमार शामिल है।
Tags:    

Similar News

-->