भुंतर में प्लॉट आवंटन का काम शुरू

Update: 2026-06-14 12:16 GMT
Bhuntar. भुंतर। 15 से 18 जून तक आयोजित होने जा रहे चार दिवसीय ऐतिहासिक भुंतर मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया गर पंचायत भुंतर कार्यालय में शुरू कर दी गई। इस दौरान नगर पंचायत के सचिव ललित कुमार और कनिष्ठ अभियंता पारस जंबाल की देखरेख में व्यापारियों को प्लॉट आवंटित किए गए। प्लॉट आवंटन के पहले ही दिन व्यापारियों में मेले को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने मेले में अपनी दुकानें लगाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए। नगर पंचायत द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत व्यापारियों को सुविधाजनक स्थानों पर प्लॉट आवंटित
किए जा रहे हैं।


नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेले के दौरान सुरक्षा, सफाई, पेयजल, पार्किंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। चार दिवसीय भुंतर मेला क्षेत्र का प्रमुख सांस्कृतिक एवं व्यापारिक आयोजन माना जाता है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। इस बार भी मेले को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मेले में इस बार भी मेला कामयाब रहेगा। व्यापारी भी आने लगे हैं। इससे आय भी बढेगी।
Tags:    

Similar News