खाई में गिरी पिकअप, चालक सहित छह लोगों की मौत

Update: 2026-06-27 10:20 GMT
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। पुलिस उपमंडल रामपुर के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र के उरमण में शुक्रवार को एक भीषण सडक़ हादसे में पिकअप वाहन (एचपी-06बी-2420) के गहरी खाई में जा गिरने से उसमें सवार चालक सहित सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में छह ही लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की
जा रही है।


हादसे में मृतकों की पहचान रामपुर तहसील के अभिषेक सानी (23) पुत्र नरसिंह सानी गांव शरनाल, लायक राम (56) पुत्र मागु राम, गांव पाठ, चालक अशोक जैन (32) पुत्र ध्यान जेन गांव छलटा, नीतीन (23) पुत्र मैन सिंह जेन गांव छलटा तथा आशा कुमारी पत्नी सत्य प्रकाश गांव कवाण, तहसील आनी व युगल पुत्र सत्यप्रकाश, गांव कवाणु, तहसील आनी के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए तकलेच हॉस्पिटल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
Tags:    

Similar News