लोगो ने राजनीति की परिभाषा को बदला, वह राजनीति में तलाश रहे भविष्य

Update: 2024-05-22 11:06 GMT
बंगाणा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि मेरे लिए राजनीति का मतलब जनसेवा है। वह राजनीति में जनता की सेवा के लिए आए है। लेकिन कुछ लोगों ने तो राजनीति का मतलब ही बदल दिया है। उक्त लोग सत्ता की कुर्सी के लिए कई प्रकार के सच झूठ के हथकंडे अपनाकर केवल सत्ता की कुर्सी को हथियाना चाह रहे है। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि अपने 30 वर्ष के राजनेतिक सफर में हमने पहले समाज सेवा को प्राथमिकता दी है। हमारा उद्देश्य केवल कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अब राज्य की जनता को पहली जून का इंतजार है। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार 400 पार के नारे को सार्थक करके प्रधान मंत्री पद की शपथ लेंगे।
हिमाचल में सभी उपचुनावों पर भाजपा जीत का परचम लहराकर भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसलिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर एक मत भाजपा के पक्ष में डाल कर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवी बार पांच लाख की बढ़त से जीत का परचम लहराएं। वहीं कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भी कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि वह तीस वर्षो से लगातार जनसेवा करते आ रहे है, लेकिन कुछ कांग्रेस नेताओ को यह रास नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में यह उप चुनाव भी कांग्रेस सरकार की उपज है। अगर उनके द्वारा बताए जनता के हित के काम किए होते, तो आज न तो राज्य सरकार अल्पमत में होती और न ही मुख्यमंत्री को सरकार बचाने भागदौड़ करनी पड़ती। भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। लेकिन फिर भी राज्य सरकार की आर्थिक तंगी नहीं गई ।
Tags:    

Similar News