सडक़ का हिस्सा गिरा, बस सेवा ठप

Update: 2025-08-20 11:52 GMT
Sundernagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर उपमंंडल के सुुंदरनगर भनवाड सडक़ मार्ग पर फ ागला के पास भारी बारिश के चलते सडक़ का एक भाग टूटकर ध्वस्त हो गया है। इसके कारण एचआरटीसी बसें फागला से आगे नहीं जा पा रही हैं और बोबर सहित कई गांवों का बस सेवा से संपर्क कट गया है। एचआरटीसी बस फ ागला से आगे न जाने से स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों और अन्य संस्थानों को जाने वाले लोगों व विद्याथिज़्यों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ निजी बस चालक व छोटे वाहन चालक इस स्थान से जान जोखिम में डालकर रोजाना बसें ले जा रहे है ,जिससे कभी भी सडक़ के बचे हुए भाग के भूस्खलन की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा घटित होने का खतरा
बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिपुर हाउसिंग बोडज़् से लेकर भनबाड पंप हाउस तक सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं और भूस्खलन से सडक़ तंग हो चुकी है। ऐसे हालात में निजी वाहन चालकों और बस चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना होने का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक सडक़ की मरम्मत नहीं की गई है और न ही डंगा लगा है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि गिरे मलबे को तुरंत हटाकर सडक़ को दुरुस्त किया जाए और टूटे हिस्से पर डंगा लगाया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन सुकेत जब डिवीजन के सहायक अभियंता ई.यशवंत चंदेल ने बताया कि डंगा लगाने हेतु एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है,स्वीकृति मिलते ही डंगा लगाने का कायज़् किया जाएगा।फौरी तौर पर सडक़ के भाग के पास विभाग ने ऊपर की तरफ झाडिय़ों को काटते हुए जगह को भी समतल किया गया है।
Tags:    

Similar News