डायरिया से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

परिजन सदमें में

Update: 2023-09-30 12:50 GMT
नागौद। मध्यप्रदेश के सतना जिले नागौद थाना अंतर्गत सितपुरा गांव में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला। यहां शनिवार को उल्टी दस्त से आदिवासी परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 बच्चे और एक वृद्ध शामिल है। वहीं तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आदिवासी परिवार के लोग है। जिसमें झल्ली कोल उम्र लगभग 75 वर्ष, आरती कोल उम्र 3 वर्ष, धनराज कोल उम्र डेढ़ वर्ष है। बताया गया कि यह परिवार उल्टी दस्त से पीड़ित था और शुक्रवार की रात यह दुःखद घटना हुई है। वहीं जो लोग नागौद अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। नागौद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं इधर एक साथ तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना के बाद जांच के लिए विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद प्रजापति भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों के घर से फूड और पानी का सैंपल लिया गया है, वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आने की बात कही है। हालांकि उन्होंने फूड पॉयजनिंग की वजह से भी मौत होने की आशंका जाहिर की है।
Tags:    

Similar News

-->