महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और बलिदान को किया नमन

Update: 2026-06-19 12:24 GMT
Ghanari. घनारी। भारत की वीरांगना और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्यों ने शहीद स्मारक गगरेट पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। क्लब के प्रधान मुनिष ठाकुर ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई
भारतीय इतिहास की ऐसी वीरांगना थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन अंग्रेजों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। उन्होंने बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में मोरोपंत तांबे और भागीरथी बाई के घर हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था, जबकि उन्हें स्नेहपूर्वक मनु कहा जाता था। माता के निधन के बाद उनके पिता बिठूर चले गए, जहां मनु ने घुड़सवारी, तलवारबाजी और अस्त्र-शस्त्र चलाने का विशेष प्रशिक्षण लिया।
Tags:    

Similar News