Parwanoo. परवाणू। परवाणू टर्मिनल सेब मंडी में बुधवार सुबह एक बेकाबू ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मंडी में खड़े तीन अन्य ट्रकों को भी भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों से जा टकराया। हादसे के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़
रेफर कर दिया।


गनीमत रही कि दुर्घटना में मंडी में मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। धर्मपुर के कसौली चौक पर बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सडक़ किनारे खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब बस चालक सडक़ किनारे सवारियां उतार रहा था। गनीमत यह रही कि टक्कर के बावजूद बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद कार और बस मालिक के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके चलते दोनों पक्षों ने मौके पर ही समझौता कर लिया।
Tags: