Opposition leader जयराम ठाकुर का दावा

Update: 2024-06-28 11:17 GMT
Nalagarh. नालागढ़। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ विस उप चुनाव भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ धरतीपुत्र व बाहरी के बीच में हो रहा है, जनता किसी बाहरी को नही बल्कि धरती पुत्र को जीत का सेहरा पहनाएगी। जयराम ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के प्रत्याशी तो यहां के रहने वाले नहीं है और यहां की जनता ने मन बना लिया है की सिर्फ लोकल का ही साथ देंगे। उन्होंने कहा कि माफिया और नशे के सौदागरों को संरक्षण देने वाले कांग्रेस नेता का जनता कभी भी साथ नही देगी। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया की नालागढ़ विस उपचुनाव में जनता केएल ठाकुर की जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है, क्योंकि नालागढ़ में भाजपा की जीत के बाद जल्दी ही प्रदेश को तानाशाही सरकार से भी मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कामों पर ताला लगाने वाली, युवाओं, महिलाओं, किसानों, बाग़ानों से धोका करने वाली कांग्रेस सरकार भी नहीं रहेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और विकास के काम फिर उसी रफ्तार से चलेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने उक्त शब्द भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के सर्मथन में मंझोली व रामशहर में
आयोजित जनसभाओं के दौरान कहे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी की जीत के साथ ही क्षेत्र में रूका हुआ विकास एक बार फिर से र तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही क्षेत्र की भलाई के लिए सोचती आई है जबकि कांग्रेस ने विकास में रोड़ा डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ तालाबंदी ही की , अब नालागढ़ की जनता तालाबंदी वाली कांग्रेस सरकार को किसी भी सूरत में माफ नही करेगी। भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस्तीफा देने का मु य कारण यह था कि क्षेत्र के विकास कार्यों को करवाने के लिए बार-बार मु यमंत्री के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन इसके बाद भी सीएम सुक्खू समय नही देते थे। हरदीप बावा क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर होते तो पूर्व भाजपा सरकार के द्वार खोले गए संस्थानों को बंद नही करते। केएल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी बाहरी है और क्षेत्र की जनता उपचुनाव में हमेशा के लिए बाहर करने वाली है। उन्होंने हरदीप बावा के खिलाफ कहा कि हरदीप बावा किसी प्रवृति की है उसे हर कोई जानता है जो एरिया के विकास के लिए नुकसान दायक है।इस मौके पर भाजपा नेता विधायक सुखराम चौधरी,बलबीर वर्मा,रीना कश्यप,लखविंदर राणा, परमजीत सिंह पम्मी,दर्शन सिंह सैनी मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->