Accident: सड़क हादसे में महिला सहित 2 की मौत, 1 घायल

Update: 2024-06-30 18:51 GMT
Khannaखन्ना: जिला खन्ना के अधीन पड़ते गांव कोटला शमशपुर के पास आज सुबह हुए एक भयानक सड़क हादसे में रेसर Motorcycle सवार व स्कूटी पर सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं एक युवक भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक एक महिला और उसका बेटा निवासी गांव हेडों अपने गांव से समराला की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में उनको याद आया की वे कुछ सामान घर पर भूल गए। जब कोटला शमशपुर के पास से दोनों घर लौटने के लिए गांव कोटला के पास बने कट से वापस जाने के लिए मुड़े तो लुधियाना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार रेसर बाइकर ने
activa
को जोरदार टक्कर मार दी। भयानक टक्कर से रेसर बाइक सवार और एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रेसर बाइक में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। हादसे में मारी गई महिला की पहचान हेडों निवासी परमिंदर कौर (50) पत्नी परमिंदर सिंह के रूप में हुई है, जबकि मोटरसाइकिल सवार की पहचान विवेक चौहान आयु 42 पुत्र जसपाल चौहान निवासी सैक्टर 42 बी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News