विश्व

केमिकल प्लांट में आग लगी, 3 लोग घायल

jantaserishta.com
20 April 2024 9:35 AM IST
केमिकल प्लांट में आग लगी, 3 लोग घायल
x

सांकेतिक तस्वीर

ह्यूस्टन: अमेरिकी राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन के पास एक केमिकल प्लांट में आग लग गई। तीन ठेकेदार आग की चपेट में आने से घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, किंडर मॉर्गन के अधिकारियों ने कहा कि गलेना पार्क में इसकी पेट्रोलियम फैसिलिटी में एक रेल रैक के पास योजनाबद्ध रखरखाव कार्य के दौरान आग लग गई। हालांकि, आग को तुरंत बुझा दिया गया।
एबीसी13 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आग की चपेट में आने से घायल हुए लोग ठेकेदार थे। अधिकारियों ने कहा, रेल रैक के प्रभावित हिस्से को अलग कर बंद कर दिया गया है। आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है।
अधिकारियों ने कहा कि अचानक आग लगने की घटना अक्सर तब होती है जब कोई ज्वलनशील रसायन हवा में मिल जाता है और गर्मी के स्रोत से टकराता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story