Nalagarh क्षेत्र में कांग्रेस ही जीतेगी उपचुनाव

Update: 2024-06-10 10:50 GMT
Nalagarh. नालागढ। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा ने नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बूथ के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में दौरान बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली और आगामी विस उप चुनाव के लिए जी जान से जुट जाने और कांग्रेस की जीत के लिए दिन रात एक करने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक में वक्ताओं ने कहा की इस मर्तबा के लोकसभा चुनाव में विगत चुनाव में भाजपा की चालीस हज़ार कि लीड को कम कर पंद्रह हजार पर ला दिया है। उन्होंने कहा की मोदी लहर के बावजूद भी इतनी बड़ी लीड को कम करना बड़ी बात है। इसके अलावा कुछ पंचायतों में बूथ दूर होने से कई कार्यकर्ता वोट डालने नहीं गए।
सभी कार्यकर्ताओं ने हरदीप बावा को आश्वासन दिया की आने वाले उप चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से लीड दिलाकर जीत दिलाई जाएगी। कांगे्रस भारी मतों से चुनाव जीतेगी। सलेवाल के एक निजी होटल में ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में उपचुनाव को मजबूती के साथ लडऩे को लेकर चर्चा की गई।

वक्ताओ ने कहा कि विस उपचुनाव में मोदी लहर काम नहीं करेगी। कार्यकर्ता डोर टू डोर प्रचार करेंगे और इस बार कांग्रेस को जीत यहां से पक्की होगी।
प्रदेश महासचिव हरदीप बावा ने कहा कि बूथ को और मजबूत करना बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में कभी भी चुनाव हो सकते है और कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर ले।
जो कमिया लोकसभा चुनाव में रही उसे दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार को गिराने का जो प्रयास किया गया हिमाचल की जनता ने उपचुनाव में उसका जवाब दे दिया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मजबूत है। ब्लॉक अध्यक्ष हुसन ठाकुर ने नालागढ़ समेत तीनों उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दजऱ् करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, पार्षद महेश गौतम, उजागर सिंह, पंजेहरा के प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राम कुमार, पूर्व प्रधान बाबू राम, पूर्व प्रधान वीरेंदर शर्मा, पार्षद अमरेंद्र भिंडर, पार्षद महेश गौतम, उपप्रधान जगजीत सिंह समेत ब्लॉक से सभी बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नालागढ़ शहर की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें देवी शरण खुल्लर को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Tags:    

Similar News

-->