आपदाओं से निपटने को एक हजार योद्धा तैयार

Update: 2026-06-18 11:15 GMT
Una. ऊना। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए होमगार्ड्स वाहिनी की ओर से अब तक एक हजार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने की ट्रेनिंग दी गई हैं। इस दौरान हवाई हमलों के दौरान अपनी व जनमानस की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने को लेकर गुर सिखाए जा रहे है। आपदा की स्थिति को लेकर जान माल की रक्षा करने के गुण विकसित किए जा रहे है। शिवर में नागरिक सुरक्षा, युद्ध, आपदा, बाढ़, अनुशासन, हेल्थ टिप्स, वायरलैस सिस्टम, जरूरतमंद को सीपीआर देना, आग बुझाने आदि से संबंधित जानकारी दी जा रही है। स्वयंसेवकों को
बताया गया।


स्वयंसेवियों को स्ट्रैचर के बारे में रिहसल, गांठों के बारे में रिहसल, ओर ड्रिल परेड के बारे बताया गया। इसके उपरान्त नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा की सेवाओं बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12वीं वाहिनी के आदेशक के आदेशानुसार आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल है, जिन्हें हवाई हमलों व आपात आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बटालियन ऑफिसर धीरज शर्मा ने कहा कि होमगार्ड्स कमांडेंट हितेश लखनपाल के दिशानिर्देश में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग जारी है। ट्रेनिंग का मकसद जब भी किसी भी परिस्थिति में समाज ओर देश को स्वयंसेवक की आवश्यकता पड़ती है, तो नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बढ़ चढक़र भाग ले सकते हैं ।
Tags:    

Similar News