Shimla. शिमला। कुल्लू पुलिस ने वर्ष 2026 में 16 जून तक नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जिला में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 84 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 115 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अमरीका और नेपाल के चार विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस अवधि के दौरान 1052.47 ग्राम चिट्टा और 23.426 किलोग्राम चरस बरामद की है। हेरोइन तस्करी के 36 मामलों में 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चरस तस्करी के 40 मामलों में 51 लोगों को पकड़ा गया। कुल्लू पुलिस ने नशे के स्रोतों को समाप्त करने के लिए अवैध अफीम खेती के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान 15 मामलों में कार्रवाई करते हुए 7,65,770 अफीम के पौधे नष्ट किए गए। इसके अलावा 156 ग्राम पोपी स्ट्रॉ भी बरामद किया गया। पुलिस ने दो मामलों में एलएसडी और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किए हैं।