Sundarnagar. सुंदरनगर। उपमंडल सुंदरनगर स्थित पुराना बीडीओ कार्यालय रविवार देर रात आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। हादसे में किसी शख्स के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे बीडीओ ऑफिस के साथ लगती जर्जर हालत में खड़ी पुरानी बीडीओ ऑफिस बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही मंडी और बीबीएमबी की फायर सर्विस की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आग लगने का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है कि आग कैसे लगी। इसकी जांच की जाएगी और इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।