जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें अधिकारी

Update: 2026-07-03 11:50 GMT
Nahan. नाहन। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखी जाए। बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायत वासनी, पाब, शांत तथा आसपास के क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। मंत्री ने कफोटा और शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए व्यापक
कार्ययोजना तैयार करने।


माजरा स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने तथा राजगढ़ मंडल के धमांदर और शीलाबाग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने धमांदर उठाऊ सिंचाई योजना के नियमित संचालन और वन अधिकार अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक समितियों के गठन पर भी बल दिया। हर्षवर्धन चौहान ने मानसून के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या नुकसान की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने मंत्री को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को मानसून के दौरान सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने तथा जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने किया।
Tags:    

Similar News