BBN. बीबीएन। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लिए वन भूमि से संबंधित स्वीकृतियों के लंबित मामलों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक हरदीप सिंह बावा ने शनिवार को नालागढ़ में वन अधिकार अधिनियम एफआरए और वन संरक्षण अधिनियम एफसीए से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं प्राथमिकता पर पूरी करेंए ताकि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। बैठक में विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माणए पेयजल आपूर्ति के लिए जल भंडारण टैंक, आरटीओ कार्यालय नालागढ़ के ड्राइविंग ट्रैक के लिए भूमि हस्तांतरण और औद्योगिक क्षेत्र तक सडक़ निर्माण सहित विभिन्न मामलों पर
चर्चा की गई।


विधायक ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से वन भूमि संबंधी स्वीकृतियोंए लंबित प्रकरणों और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। हरदीप सिंह बावा ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में संयुक्त निरीक्षण हो चुका है, उनकी रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सडक़, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक का संचालन एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया ने किया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई का विवरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम, तहसीलदार हुसन चंद, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags: