NRI की पत्नी को मिली फांसी की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस पूछताछ में NRI महिला ने बताया था कि...

Update: 2023-10-07 16:50 GMT
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कोर्ट ने शनिवार 7 अक्टूबर को पति की हत्या करने वाली NRI पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है। महिला पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। वहीं, महिला के बॉयफ्रेंड को उम्रकैद की सजा के साथ 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पति की हत्या की साजिश इंग्लैंड में रची गई थी, भारत में हत्या की गई। वारदात में शामिल बॉयफ्रेंड दुबई में रहता था। हत्याकांड 2016 में हुआ था। घटना के 7 साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पुलिस पूछताछ में NRI महिला ने बताया था कि इंग्लैंड-दुबई के मुकाबले भारत की कानून व्यवस्था कमजोर है। इसलिए हम दोनों ने उसे भारत लाकर मारा। ADJ कोर्ट के फैसले पर मृतक के परिवारवालों ने कहा, "भारत के कानून ने उनके बेटे को न्याय दिलाया है। हम लोग कोर्ट से फांसी की सजा की मांग कर रहे थे।"
पत्नी ने बताया कि मुझे अपने पति की दाढ़ी पसंद नहीं थी। मैं उसके साथ रहना भी नहीं चाहती थी। इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। शाहजहांपुर के बंडा के बसंतापुर गांव निवासी सुखजीत सिंह लंदन में ट्रक ड्राइवर थे। एक सितंबर 2016 की रात तीसरी मंजिल पर सोते समय उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। NRI पत्नी रमनदीप कौर ने अज्ञात हमलावरों पर घर में घुसकर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आने पर रमनदीप और दुबई में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड मिट्ठू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से कोर्ट में केस की सुनवाई चल रही थी। सुखजीत और मिट्ठू बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव के थे। सुखजीत नौकरी के लिए इंग्लैंड में रहने वाली अपनी बहन के पास चला गया। वहां सुखजीत टैंकर चलाने लगा। मिट्ठू सिंह भी दुबई चला गया। इसी बीच इंग्लैंड में सुखजीत की मुलाकात इंग्लैंड में जन्मीं रमनदीप कौर से हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी से रमनदीप के परिजन खुश नहीं थे।
शादी के बाद सुखजीत और रमनदीप दुबई घूमने गए। यहां दोनों की मुलाकात मिट्ठू सिंह से हुई। दुबई में सुखजीत और रमनदीप करीब 6-7 दिन रहे। इस बीच रमनदीप और मिट्ठू सिंह की अच्छी दोस्ती हो गई। उसके बाद मिट्ठू भी इंग्लैंड आने-जाने लगा। रमनदीप और मिट्ठू के बीच अफेयर हो गया। सुखजीत को इसका शक हो गया और उसने पत्नी रमनदीप पर नजर रखनी शुरू कर दी। रमनदीप ने सुखजीत को अफेयर के पता चलने का बताया और कुछ दिन दूर रहने को कहा, ताकि सुखजीत का शक दूर हो जाए। घर में दिक्कतें बढ़ जाने मिट्ठू और रमनदीप ने सुखजीत को रास्ते से हटाने की साजिश की। मिट्ठू चोरी से इंग्लैड आया, फिर वापस दुबई लौट गया। कुछ दिन बाद रमनदीप ने पति सुखजीत से दुबई घूमने जाने के लिए कहा। पत्नी की खुशी के लिए सुखजीत दुबई जाने के लिए तैयार हो गया। दुबई में ये लोग एक होटल में रुके। मिट्ठू भी उन लोगों से वहां मिलने आता था। दुबई में ही रमन और सुखजीत ने भारत आने का प्लान बनाया। इनके साथ मिट्ठू भी 15 दिन के लिए भारत आया। भारत में अपने घर आने के बाद सुखजीत और मिट्ठू मिला करते थे। रमन भी उनके साथ रहती थी। 15 दिन बीतने के बाद मिट्ठू दुबई जाने लगा।
Tags:    

Similar News

-->