भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान दल को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया

छग

Update: 2025-02-11 18:45 GMT
Kondagaon. कोण्डागांव। निकाय चुनाव 2025 के तहत कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में मतदान कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान दलों ने ईवीएम मशीनों के साथ अपने निर्धारित गंतव्य स्ट्रांग रूम तक पहुंचना शुरू किया। इसी दौरान भगतसिंह वार्ड, कोपबेड़ा वार्ड और अंबेडकर वार्ड के मतदान दलों के साथ भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नरपति पटेल, पार्षद प्रत्याशी व विधायक लता उसेंडी के भाई जसकेतु उसेंडी अपने समर्थकों के साथ स्ट्रांग रूम तक जाते नजर आए। मतदान दलों के साथ उनके समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर
दिया।


प्रशासन की पूरी निगरानी में मतदान दलों ने ईवीएम को सुरक्षित रूप से जमा कराया। मतदान दलों के साथ स्ट्रांग रूम तक पहुंचे जसकेतु उसेंडी ने कहा कि, मतदाताओं ने ईवीएम में अपना निर्णय दर्ज कर दिया है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के निर्देश और वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत वे पोलिंग दलों के साथ स्ट्रांग रूम तक पहुंचे हैं। भाजपा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का यह कदम चुनाव परिणाम को लेकर उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है। वहीं, दोनों प्रत्याशियों ने अपनी जीत को लेकर पूर्ण विश्वास जताया और कहा कि जनता ने विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय लिया है, जिसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे।
Tags:    

Similar News

-->