सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हुई नीट की परीक्षा

Update: 2026-06-22 12:08 GMT
Market. मंडी। जिला मंडी के सात परीक्षा केंद्रों में नीट शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 1953 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1774 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 179 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके चलते परीक्षा निर्विघ्न रूप से आयोजित की गई। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालयए मंडी में कुल 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 442 उपस्थित रहे तथा 38 अनुपस्थित रहे। पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयए मंडी में 273 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 243 उपस्थित और 30
अनुपस्थित रहे।


उपायुक्त ने बताया कि राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयए सुंदरनगर में 240 में से 216 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दीए जबकि 24 अनुपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) मंडी में 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 220 उपस्थित रहे तथा 20 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय आईटीआई (पीडब्ल्यूडी) सुंदरनगर में 240 में से 219 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 21 अनुपस्थित रहे। जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सुंदरनगर में 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 216 उपस्थित तथा 24 अनुपस्थित रहे। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में 240 अभ्यर्थियों में से 218 ने परीक्षा दी, जबकि 22 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे, जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Tags:    

Similar News