Baddi में कल इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन

Update: 2024-10-01 11:15 GMT
Baddi. बद्दी। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि देश का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन दो अक्तूबर को बद्दी में होगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथन जायसवाल कामगारों को संबोधित करेंगे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जहां देश भर से कामगार नेता भाग लेंगे। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, गुरदीप संिह सप्पल, गिरिश चोडणकर, डा. अजॉय कुमार समेत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा भी शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को बद्दी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रमिक न्याय यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा पूजा पैलेस से यूनिकेम चौक तक निकाली जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि 11 जनवरी 2024 को प्रदेश में महांसघ की इकाई का गठन हुआ है, उन्हें इस महासंघ के पहला अध्यक्ष बनने का
मौका मिला है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कामगारों का शोषण हो रहा है, अभी तक ईएसआईसी और ईपीएफ का लाभ कामगारों को नहीं मिल रहा है। बीबीएन में सफाई करने वाली जेबीआर कंपनी के कामगार भी इस सुविधा से वंचित है। बीबीएन में ठेकादारी प्रथा उद्योगों में फलफूल रही है और इस प्रथा के तहत काम कर रहे एक बड़ी संख्या में कामगारों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मकसद प्रदेश भर के कामगारों को संगठित करना है, विक्रम ठाकुर ने दोहराया कह महासंघ का उद्योग और कामगारों के बीच एक सेतू के रूप में कार्य करेगा। दो अक्तूबर को कार्यक्रम के बाद बद्दी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रमिक न्याय यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा पूजा पैलेस से यूनिकेम चौक तक निकाली जाएगी। इस मौके पर सचिव हरबंस सिंह राणा, उपाध्यक्ष आदित्य, गगनदीप सिंह, रमेश, नीरजा ठाकुर, भीम सिंह और लायक राम शामिल हुए।
Tags:    

Similar News

-->