Red Light चौक पर नालागढ़ डिपो की बस खराब हुई

Update: 2024-07-12 12:10 GMT
Una. ऊना। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसें आए दिन तकनीकी खराबी के कारण खराब हो रही है। इससे जहां यातायात समस्या उत्पन्न हो रही है। यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी रेड लाइट चौक पर नालागढ़ डिपो की एचआरटीसी बस खराब हो गई। बस चालक व परिचालक काफी देर तक बस को स्टार्ट करने में जुटे रहे, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। आखिरकार एक अन्य बस बुलाकर यात्रियों को कालका के लिए रवाना किया गया। दो घंटे तक रेड लाईट चौक पर अन्य वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था बिगड़ती देख ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक लाइट्स बंद करके खुद वाहनों को
निकालने के लिए पसीना बहाना पड़ा।
आनन फानन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप से मैकेनिकों की टीम बुलाई गई। टीम ने जाम हुए टायर को तो दुरुस्त कर दिया, लेकिन इसके बावजूद स्टार्ट होने के बाद बस ने गियर ही पिक नहीं किया। बस के कंडक्टर तकनीकी कर्मचारियों को सडक़ चलते लोगों से मदद मांग कर धक्का लगाते हुए इस बस को पुराना बस अड्डा परिसर पहुंचाना पड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के स्थानीय क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार धीमान ने कहा तकनीकी खराबी के चलते बीच सडक़ बस खड़ी हो गई थी। जिसकी मरम्मत का काम जारी है। नालागढ़ डिपो की बस होने के चलते संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
Tags:    

Similar News

-->