इनामी Nahid गिरफ्तार, ईंट-पत्थर से की थी हत्या

WANTED

Update: 2025-10-31 16:04 GMT
Varanasi वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी नाहिद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मामूली विवाद के चलते युवक नौशाद की ईंट-पत्थर से निर्मम हत्या कर दी थी। यह वारदात 23 अक्टूबर को जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा चुंगी स्थित शाह के पंजे के पास हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ, जिसमें आरोपी नाहिद को नौशाद पर बेरहमी से हमला करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक दोनों ही कूड़ा बीनने का काम करते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते-देखते इतना बढ़ गया कि नाहिद ने नौशाद पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद वाराणसी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाहिद जलालीपुरा क्रॉसिंग के पास अंडरपास में छिपा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नाहिद ने नौशाद की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसके निशानदेही पर पुलिस अब घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर और अन्य साक्ष्य बरामद करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें साफ दिखाई दिया कि नाहिद और नौशाद के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर अचानक नाहिद ने नौशाद पर हमला बोल दिया। आरोपी ने बेरहमी से उसे ईंट-पत्थर से कुचल दिया और वहां से फरार हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले।
ACP चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने दी जानकारी
एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखी और मुखबिर की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में इस्तेमाल हथियारों और साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि कोर्ट में मजबूत सबूत पेश किए जा सकें। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में चार्जशीट तैयार की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई अन्य कारण या साजिश तो नहीं थी। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। अब पुलिस द्वारा इनामी नाहिद की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
Tags:    

Similar News