अवैध तहबाजारियों पर नगर निगम की सख्ती

Update: 2026-05-22 16:06 GMT
Shimla. शिमला। अवैध तहबाजारियों पर नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। नगर निगम हर रोज अब शहर के बाजारों में अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत निगम की टीम ने गुरुवार को आइजीएमसी के पास कार्रवाई करते हुए पांच अवैध तहबाजरियों को हटाया। निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना अनुमति कारोबार कर रहे अन्य रेहड़ी संचालकों में भी हडक़ंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आइजीएमसी के आसपास लंबे समय से बिना अनुमति रेहडिय़ां लगाई जा रही थीं। इससे सडक़ किनारे अतिक्रमण बढऩे के साथ-साथ लोगों को पैदल चलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना
पड़ रहा था।


अस्पताल क्षेत्र होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं, अवैध कब्जों के चलते आवाजाही प्रभावित हो रही थी। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाई गई पांच तहबाजारियों को हटाया और इनका सामान जब्त किया। नगर निगम का कहना है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी अवैध रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सडक़ों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।
Tags:    

Similar News