OMG! एक साथ नजर आए कई मगरमच्छ, नजारा देखकर लोग घबरा गए

वीडियो हुआ वायरल.

Update: 2026-07-10 04:54 GMT
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. पादरा तालुका के कोठवाड़ा गांव के पास बहने वाली विश्वामित्री नदी में एक साथ बड़ी संख्या में मगरमच्छ दिखाई दिए. नदी का यह नजारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में नदी के पानी और किनारों पर कई मगरमच्छ एक साथ नजर आ रहे हैं. पुलिया पर खड़े ग्रामीण इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं. एक साथ इतने मगरमच्छों को देखकर इलाके में चर्चा का माहौल है. जहां कई लोग इस दुर्लभ नजारे को देखने पहुंचे, वहीं कई ग्रामीणों के मन में डर भी पैदा हो गया है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो वडोदरा के पादरा तालुका स्थित कोठवाड़ा गांव का है. गांव के पास से गुजरने वाली विश्वामित्री नदी में मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने के बीच मगरमच्छों का बड़ा झुंड दिखाई दिया. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है.
मगरमच्छों की इतनी बड़ी संख्या सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है. प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों से नदी के किनारे जाने में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है. खासकर बच्चों को नदी के किनारे अकेले न जाने देने की सलाह दी गई है.
फिलहाल इस दृश्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है, लेकिन प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है. वायरल वीडियो ने एक बार फिर विश्वामित्री नदी में रहने वाले मगरमच्छों की मौजूदगी को चर्चा का विषय बना दिया है.
Tags:    

Similar News